How to get a Attractive personality

दोस्तो, Oscar Wilde ये बताते हैं कि Beauty attract the attention, but personality captures the heart.
यानी कि आप की सुंदरता लोगो का ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचेगी। मगर आपकी PERSONALITY एक ऐसी चीज होती है जो लोगों के दिल में आप की जगह बनाने में मदद करती है। तो अब सवाल आता है कि कैसे हम भी Attract Personality को develop करे कि जिसे देखकर लोग पहले ही नजर में आपको उनकी दिल में जगह दे दे।
तो दोस्तों,
इसलिए मैं आज आपको The Phycology of Self-Esteem किताब से Attractive Personality develop करने के कुछ Important phycology बताने वाला हूं। जिसे सटीकता से जानने के लिए इस Article को पूरा जरूर पढ़ें।


अब यहां पर हम Attractive Personality की बात करें तो Psychologist के मुताबिक Personality दो प्रकार की होती है।

1. External Personality

2. Internal Personality


External Personality



अब यहां हम External Personality की बात करें तो Human Psychologist के मुताबिक प्राचीन काल से ही एक इंसान तीन चीजों के दम पर अपनी Attractive External Personality बनाने में कामयाब हो पाया है।

1. Power (शक्ति)

2. Money (धन)

3. Attractive look (खूबसूरती)


अगर किसी भी इंसान में यह तीन चीज होती है, वह पहली ही मुलाकात में अपनी अट्रैक्टिव इमेज बनाने में कामयाब हो पाता है।
जैसे की हम प्राचीन काल की बात करें तो पहले के दिनों में औरतें अपना लाइफ पार्टनर चुनने के लिए और झुंड में रहने वाले लोग अपने कबीले का सरदार चुनने के लिए भी इंसान में यह तीन चीज जरूर देखते थे कि इस इंसान में कितनी शक्ति है यानी कि वह कितना ज्यादा पराक्रमी इंसान है जिसके लिए वह उन्हें अलग-अलग फिजिकल चैलेंज देते थे। ताकि वह पता कर सके कि समय आने पर यह इंसान हमारी रक्षा कर सकेगा या नहीं।

दूसरी चीज वह यह देखते थे कि यह इस इंसान के पास धन कितना है। क्योंकि जो इंसान अपने लिए धन नहीं कमा सकता वह किसी और की मदद कैसे करेगा। मनुष्य की बुद्धि शक्ति और उसकी कार्य क्षमता का एक प्रमाण माना जाता था और यही मेंटल ट्रिगर subconsciously आज भी हमारे दिमाग में मौजूद है। जिसकी वजह से ही जिस इंसान के पास ताकत और धन होता है वह हमें ऑटोमेटेकली हमें अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाला इंसान लगता है।

वहीं अगर हम सुंदरता यानी की खूबसूरती का बात करें। तो सुंदरता लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में और लोगों को प्रभावित करने में बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। अगर मैं मॉडर्न साइकोलॉजी की बात करूं, तो एक एक्सपेरिमेंट में psychologist नई दुनिया के 10 बहुत ही बुद्धिमान और एजुकेटेड लोगों को जमा किया और दूसरी ओर 10 ऐसे लोगों को लाया गया जिन्होंने मुश्किल से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की हुई थी। लेकिन साइकोलॉजिस्ट यहां पर यह ट्विस्ट लेकर आए कि जो लोग कम पढ़े लिखे थे उन्हें सेलिब्रिटी की तरह बहुत ही अट्रैक्टिव बनाया गया। यानी कि उन्हें कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी पहनाई गई। वहीं दूसरी तरफ 10 एजुकेटेड लोगों को साधारण सी कपड़े पहनाई गई। अब इन सभी लोगों को हॉल में बैठे 100 लोगों के सामने स्टेज पर खड़े होकर हाय हेलो बोल कर 5 सेकंड में निकल जाने को कहा और उन 100 लोगों को यह 20 लोग जो स्टेज पर आए थे, उन सभी की पर्सनालिटी लिखने के लिए कहा गया। यानी कि उनके बारे में उनका फीडबैक एक कागज पर लिखने के लिए कहा गया।
तो दोस्तों जब साइकोलॉजिस्ट ने इन सब लोगों का रिव्यु पड़ा तब यह सब लोग चौक गए। क्योंकि 98% लोगों ने 10 लोग जो इतनी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे मगर वेल ड्रेस और सज धज कर आए थे। उनके लिए बहुत ही पॉजिटिव और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाले कमेंट लिखे गए थे। यहां तक कि कई लोगों ने तो उनके साथ डेट पर जाने की इच्छा भी व्यक्त की थी।
मगर वहीं दूसरी तरफ जो हाईली एजुकेटेड लोग थे। जो साधारण से कपड़े पहन कर आए थे, उनके बारे में लोगों ने कोई भी अच्छे कमेंट नहीं दिए थे। जहां तक की लोग उन्हें अनपढ़ गवार लग रहे थे जिनकी पर्सनालिटी उन्हें जरा भी अट्रैक्टिव नहीं लग रही थी। क्योंकि साइकोलॉजिस्ट यह बताते हैं कि पहली बार जब आप किसी इंसान से मिलते हैं तो आप उन्हें उनकी कपड़े पहनने के तरीके और उनकी सुंदरता देखकर ही उनकी पर्सनालिटी को जज करते हैं। क्योंकि इंसानी दिमाग के पास अभी भी कोई ऐसी Special Power मौजूद नहीं है कि वह पहली नजर में ही किसी भी इंसान की भावना जानकर उसकी अच्छाई और बुराई का पता लगा सके।
इसलिए इंसानी दिमाग दूसरे इंसान के बाहरी रूप को देखकर ही उसकी पर्सनालिटी का अंदाजा लगाता है। इसलिए आज भी हम जब किसी इंसान के बाहरी रूप में यह तीन चीजें देखने को मिलता है तब हमें वह इंसान बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाला लगता है। तो अगर आपको भी पहली नजर में किसी को भी इंप्रेस करना है, तो यह तीन चीजें आपके पास होनी चाहिए। जो आपको बाहरी रूप से एक अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी दिलाने में मदद करती है।





Internal Personality


अब हम जानते हैं कि इंटरनल अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी क्या होती है और कैसे उसे डिवेलप किया जाता है। तो साइकोलॉजिस्ट के अनुसार जब आप लोगों के साथ एंट्रेक्ट करते हो यानी कि घूमते मिलते है, तब लोग आपके अंदर तीन महत्वपूर्ण चीज को बड़े ध्यान से नोटिस करते हैं

1. Social status


Social status यानी कि लोगों के बीच में, दोस्तों में या समाज में आपकी इज्जत यानी कि लोगों के बीच में आपकी इमेज कैसी है। वह चीज आपकी सोशल स्टेटस डिफाइन करती है।
जैसा कि मैं बात करूं स्टीव जॉब्स की तो शुरुआत में स्टीव जॉब्स जब अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल की बेसिक वर्जन मार्केट में बेचने की कोशिश करते थे, तब कोई भी इंसान उनके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए तैयार ही नहीं होता था और ना ही उनकी कही हुई बातों को सीरियसली लेकर उन पर विश्वास करता था।
मगर जब वही स्टीव जॉब्स वही एप्पल को सफलता की बुलंदियों तक ले गए तब दुनिया के बड़े-बड़े टेक इंडस्ट्री के महागुरु भी स्टीव जॉब्स के बात सुनने और एडवाइस लेने के लिए दूर-दूर से आते थे।और लोग जिस इंसान को दूर से ही भगा देते थे आज उसी इंसान को सभी लोग सम्मान के साथ मिलने लगे।
तो दोस्तों यह चमत्कार इसलिए हो पाया क्योंकि स्टीव जॉब्स अपनी स्ट्रांग सोशल इमेज को डिवेलप किया था। जिसके वजह से लोग अपने आप ही उनकी रिस्पेक्ट करने के लिए उनके सामने से आते थे। अगर मैं आज की बात करूं तो आप देखोगे कोई लड़का बहुत अच्छा डांसर है और उसने डांसिंग में बहुत अच्छा नाम कमाया है। तो वह इंसान जहां भी जाएगा। वह एक centre of attraction बन जाएगा। जहां पर लोग अपने आप ही उसके साथ बातें करने के लिए आएंगे और उनके साथ सेल्फी भी खींचा कर जाएंगे।
अगर आपको भी ऐसी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी चाहिए तो सोशल स्टेटस आज ही बनाना स्टार्ट कर दो। उसे इतना मजबूत बनाओ कि लोगों को अपने आप ही आप की वैल्यू पता चलने लगे।


How to get a Attractive personality





2. Self confidence



दूसरी महत्वपूर्ण चीजें सेल्फ कॉन्फिडेंस। साइकोलॉजिस्ट यह बताते हैं कि अल्फा मेल या फीमेल में सेल्फ कॉन्फिडेंस ही एक ऐसी चीज होती है जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है। जिसकी वजह से ही वह लाखों लोगों की भीड़ में भी वह अट्रैक्टिव सुंदर और स्मार्ट लगते हैं। और यही चीज उन्हें दूसरों से ज्यादा अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और स्मार्ट दिखाती है।
क्योंकि जब कोई इंसान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बात करता है तब लोगों के माइंड में यह सिग्नल जाता है कि इस इंसान के पास वाकई में कुछ ऐसी चीज है जो बाकी लोगों में नहीं है। इसलिए लोग उन्हें ज्यादा ध्यान से सुनते हैं बाकी वहीं दूसरी तरफ एक इंटेलिजेंट और स्मार्ट इंसान एक लो कॉन्फिडेंस के साथ कितनी भी अच्छी बात क्यों ना कर ले मगर फिर भी लोग ना तो उसकी बातें सुनेंगे और ना ही उसकी बातों पर भरोसा करेंगे।
क्योंकि आपका कॉन्फिडेंस इन लोगों को यह दर्शाता है कि आपके अंदर जितने भी क्वालिटी हैं आप उसे कितने बेहतरीन से बेहतरीन तरीकों से लोगों के सामने रखने की काबिलियत रखते हैं।



3. Intelligence (बुद्धिमानी)



अब तीसरी चीज है इंटेलिजेंस। यानी की बुद्धिमानी या यूं कहें कि अपनी फील्ड का महारथी इंसान। साइकोलॉजिस्ट यह बताते हैं कि जो इंसान अपने काम में महारथी होता है। उनका औरा ही एक अलग तरह का बनता है। इसलिए पहली मुलाकात में ही लोगों के दिल में अपना जगह बना लेते हैं। जैसे कि मैं बात करूं महाभारत के योद्धा अर्जुन की। तो जब द्रौपदी का स्वयंवर होने जा रहा था तब वहां पर एक से बढ़कर एक महारथी योद्धा आए थे। जो दिखने में बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली थे। मगर उसी तरह पांडव ब्राह्मण के वेश में आए थे जिनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी। वहां स्वयमबर का सर्थ रखी गई थी कि जोधा को अपनी बुद्धिमानी और हुनर का प्रयोग करके इस खंभे के ऊपर घूम रही एक मछली की आंख में निशाना लगाना है वह भी खंभे के नीचे भरी हुई पानी में उस मछली की परछाई देखकर। यह इतना मुश्किल था कि कोई भी नहीं कर पाया। तब ब्राह्मण के वेश में बैठे अर्जुन ने प्रयास करने की अनुमति मांगी। अब एक ब्राह्मण की ऐसी बात सुनकर सभी लोग उसका मजाक उड़ाने लगे। मगर द्रौपदी उनके चेहरे का तेज और औरा देखकर इतना प्रभावित थी कि उन्होंने अर्जुन को प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुमति दे दी।उसके बाद अर्जुन ने पलक झपकते ही सीधा मछली की आंख में निशाना लगा दिया और प्रतियोगिता को जीत लिया। एक साधारण से कपड़ों में आए एक साधारण से ब्राह्मण की बुद्धि का लोहा मानने को सारा राज दरबार विवश हो गया। और द्रौपदी भी अर्जुन के इस पराक्रम से इतना ज्यादा प्रभावित हुई कि वह बिना कुछ कहे हुए अर्जुन से शादी करने को तैयार हो गई। अब रियलिटी को देखें तो आपको पता चलेगा कि दरअसल द्रौपदी को विवाह करते समय यह पता नहीं था कि अर्जुन एक राजकुमार है। बल्कि द्रौपदी तो अर्जुन के बुद्धि बल और पराक्रम देखकर ही उन पर मोहित हो चुकी थी। और इसलिए वह पूरे दिल से उनके साथ विवाह करने के लिए तैयार हो गई।



ठीक उसी तरह दोस्तों अगर आपके पास ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का वह शक्तिशाली हथियार होगा। तो आप इस दुनिया को पलक झपकते ही अपने पर्सनालिटी से इंप्रेस कर लोगे।और यही कारण है कि अपने फील्ड के महारथी खिलाड़ियों को अपने मान सम्मान के लिए लोगों से भीख नहीं मांगी पड़ती। क्योंकि तलवार जैसी तेज बौद्धिक क्षमता उन्हें एक प्रभावशाली इंसान बना देती है। जिसे हर कोई अपने दिल में रहने का जगह दे ही देता है।





अगर हम इसे देखें तो आपको पता चलेगा
की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने से आता है कॉन्फिडेंस। और जब बौद्धिक क्षमता और कॉन्फिडेंस जब एक साथ आती है तो इंसान बड़े से बड़े कीर्तिमान को स्थापित करता है। और जब कीर्तिमान स्थापित होती है तब सोशल इमेज अपने आप ही बन जाती है।
और जब यह तीनो चीज़ एक इंसान के अंदर आ जाती है तब शारीरिक सुंदरता के साथ धन और ताकत भी अपने आप ही आपके पास आने लगती है।
तो दोस्तों, इस फार्मूला को अपने जीवन में कैसे इस्तेमाल करने वाले हैं कमेंट करके जरूर बताएं और लाइक, शेयर भी कर देना।